भारत की तटीय सीमा
भारत की तटीय सीमा 7516.6 कि.मी.
👉 मुख्य भूमि की तटीय सीमा - 6100 कि.मी.
👉 द्विप समूहों की तटीय सीमा -1416.6 कि.मी.
भारत के तटीय प्रदेश
पशिचम तट - पूर्वी तट
1.गुजरात 6. तमिलनाडु
2.महाराष्ट्र 7. आंध्रप्रदेश
3.गोवा 8. उड़ीसा
4.कर्नाटक 9. पशिचम बंगाल .
5.केरल
प्श्चिम तट-
प्श्चिम तट को मुख्य रुप से चार भागो में बांटा गया है।
1. काकरापार तट - यह तट गुजरात के तटीय प्रदेश के नाम से जाना जाता है। यह तट गुजरात से दमन द्वीव तक फैला हुआ है, यह भारत का सबसे लम्बा तटीय प्रदेश है।
2. कोंकण तट - महाराष्ट्र का तटीय प्रदेश के नाम से जाने जाना वाला यह तट दमन द्वीव से गोवा तक फैला हुआ है। भारत में सर्वाधिक पेट्रोलियम का उत्पादन कोंकण तट पर स्थित बोम्बे हाई में होता है। कोंकण तट पर भारत का आधुनिक बन्दरगाह जवाहर लाल नेहरु बन्दरगाह स्थित है। जंहा पर सर्वाधिक व्यापार होता है।
3. कन्नड़ तट - कर्नाटक का तटीय प्रदेश यह गोवा से मंगलौर तक फैला हुआ है। कन्नड़ तट पर स्थित न्यू मंगलौर बंदरगाह लौह अयस्क के लिए प्रसिद्ध है।
4. मालाबार तट - केरल का तटीय प्रदेश मंगलौर से केरल तक फैला यह तटीय प्रदेश भारत में सबसे अधिक आण्विक खनिज थोरियम मालाबार तट पर पाया जाता है। मालाबार तट पर लेटेराइट मृदा पायी जाती है।
पूर्वी तट -
1. कोरोमण्डल तट - तमिलनाडु का तटीय प्रदेश - यह तट कन्याकुमारी से विशाखापट्नम तक फैला हुआ है। भारत में उतरी पूर्वी मानसून से केवल कोरोमण्डल तट या (तमिलनाडु) राज्य में बारिश होती है।
2. उतरी सरकार तट - आंध्रप्रदेश व उड़ीसा का तटीय प्रदेश - विशाखापट्नम से महानदी तक फैले इस तट को भारत का उतरी पूर्वी तट कहते हैं।
Comments
Post a Comment